Edited By suman prajapati, Updated: 15 Mar, 2026 03:02 PM

सलमान खान की फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर वह सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। वहीं, हाल ही में जरीन खान ने फिल्म 'हेट स्टोरी 3' और 'अक्सर 2' के बारे में पोल खोली और बताया...
मुंबई. सलमान खान की फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर वह सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। वहीं, हाल ही में जरीन खान ने फिल्म 'हेट स्टोरी 3' और 'अक्सर 2' के बारे में पोल खोली और बताया कि इसमें उनके काम की जमकर आलोचना हुई थी और उनकी एक्टिंग पर सवाल भी उठाए गए थे।
हाल ही में पूजा भट्ट की तरफ से होस्ट एक पॉडकास्ट में फिल्म 'हेट स्टोरी 3' के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हेट स्टोरी 3 के बाद फिल्म इंडस्ट्री में लोग मुझे नीची नजरों से देखने लगे थे। वो कहते थे कि ये एक्टिंग नहीं कर सकती इसलिए उसने कपड़े ही उतार दिए।'
'हेट स्टोरी 3' की सफलता के बाद उन्हें 'अक्सर 2' के लिए अप्रोच किया गया था। इसके बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पहले इस मूवी के बारे में जो कहानी बताई गई थी, वो बिलकुल 'हेट स्टोरी 3' के जैसे नहीं थी। एकदम अलग थी। लेकिन जब शूटिंग शुरू हुई तो उन्होंने देखा कि कई किसिंग सीन्स और रिवीलिंग कॉस्ट्यूम्स शामिल थे।

जब मैं सेट पर पहुंची तो लगभग हर दूसरे सीन की एंडिंग किसिंग सीन पर थी या फिर अचानक से मुझे ब्रा या वैसी ही कोई दूसरी चीज पहनने के लिए कह दिया जाता था।

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें ऐसे सीन्स करने में कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन जब उन्होंने मूवी के लिए हां कहा था तो उसमें ये सारी चीजें नहीं बताई गई थीं। मैंने मेकर्स से कहा कि ये सब करने में मुझे कोई परेशानी नहीं लेकिन आपने मुझे ये सब नहीं बताया था। आप हेट स्टोरी देखकर ये सब इसमें एड कर रहे हैं। बाद में मुझे पता चला कि डायरेक्टर थाली का बैंगन का था। वह प्रोड्यूसर को कुछ कहानी बताता और मुझे और मेरे कॉस्ट्यूम्स डिजाइनर को कुछ और।'
जरीन ने कहा कि फिल्म के पूरे होने तक इतना तनाव बढ़ गया था कि इसकी स्क्रीनिंग पर मुझे ही इन्वाइट नहीं किया गया था। मेरे बारे में ऐसा कह दिया गया कि इसके साथ काम नहीं किया जा सकता।
आखिर में जरीन खान ने बताया कि बाद में उनके मेकर्स ने हर सीन में ब्रा वाला सीन, किसिंग सीन या कुछ और रिवीलिंग करने को कहा था। ऐसा उन लोगों ने सिर्फ इसलिए किया क्योंकि मैंने पहली फिल्म में ये सीन्स किए थे। जो कि सही नहीं। मैं ज्यादा ड्रामे करने वाली इंसान नहीं हूं। मुझे पता है कि लोगों का पैसा लगा हुआ है इसलिए मैं बीच का रास्ता निकालने का प्रयास करती हूं।